चाक़ूबाजों ने बारातियों पर हमला करते हुए चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया

दुर्ग,17 दिसंबर  शहर में एक बार फिर चाक़ूबाजों ने बारातियों पर हमला करते हुए चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। ये मामला शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ले के लड़कों का  मामूली बात को लेकर बारातियों का विवाद हुआ जिसके बाद युवकों ने बारातियों से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि  बीती रात बारात मानस भवन के पास शक्ति नगर पहुॅची थी जहाँ बाराती डीजे में नाच रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति स्कूटी में सवार होकर बारात के बगल से गुजरते समय एक बच्चे को ठोकर पर बहस हो गई। बाराती लोगो से बहस कर धमकी देकर चाकू से मार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ सभी खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों से पतासाजी कर कुछ ही घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ प्रिंस सोनी, प्रदुमन वर्मा उर्फ डब्बू, टामेश्वर निर्मलकर उर्फ टोमू  और नोहर साहू के रूप में की है।