दिल्ली,16 दिसंबर । बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक मरने वालों की संख्या 54 हो गयी है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करी करने वाले 153 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। छपरा सदर अस्पताल, पीएमसीएच और एनएमसीएच में मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते बुधवार को 25 और गुरुवार को 19 लोगों की जान गई। शुक्रवार सुबह तक 4 और लोगों को जहरीली शराब निगल गई। सबसे ज्यादा मौतें छपरा के मशरख, अमनौर और मढ़ौरा इलाकों में हुई हैं। ये लोग निजी क्लीनिकों में या घर पर इलाज करा रहे थे। मरने वालों में तीन ऐसे लोग हैं जो खुद ही शराब बेच रहे थे।
जहरीली शराब से अब तक मरने वालों की संख्या पहुंची 54

