बालकोनगर। दैहानपारा निवासी फणेश्वर चंद्रा (51 वर्ष), जो सुरेंद्रा इंजीनियरिंग, पोर्ट लाइन, बालको में कार्यरत थे, का आज बिलासपुर के एक निजी चिकित्सालय में आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलतः ग्राम कटौद के निवासी थे।
आज सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में स्थानीय निवासी, सहकर्मी, स्वजन एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।







