’विधानसभा सत्र में प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में शासन को भेजे जाने हेतु अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरिया,15 दिसम्बर I छत्तीसगढ़ विधानसभा की पंचम विधानसभा का पंद्रहवां सत्र 02 जनवरी से 06 जनवरी 2023 तक संचालित होना है। जिसके फलस्वरूप विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचनाएं एवं प्रस्ताव सूचनाओं को जानकारी प्राप्त करने तथा संबंधित कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही पूर्ण कर समय-सीमा के अंदर विधानसभा प्रश्नों का उत्तर राज्य शासन को भेजे जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार लंगेह द्वारा अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नम्बर 9424272310 तथा कार्यालय का फोन नम्बर 07836-232721 एवं फैक्स नम्बर  07836-232722 है।