डिप्टी कलेक्टर श्री कंवर सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त

रायगढ़,14 दिसम्बर I नगर पालिक निगम रायगढ़ वार्ड क्रमांक 27 उप निर्वाचन 2022 के लिए 16 से 23 दिसम्बर 2022 तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जाना है एवं 24 दिसम्बर को संवीक्षा तथा 26 दिसम्बर 2022 तक अभ्यर्थी द्वारा नाम वापसी एवं विधिमान्य नाम निर्दिष्ट अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं उससे संबंधित अन्य कार्य करने तथा निर्वाचन लडऩे वाले पार्षद के अभ्यर्थियों का निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्ति हेतु डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त बनाए गए है तथा जिले में पदस्थ अन्य कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। जिनमें सहायक ग्रेड-2 सत्येन्द्र मेहर को अभ्यर्थियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने एवं पत्र, निर्देश व अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह सहायक ग्रेड-3 गोपाल यादव को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर पंजीकरण रसीद एवं प्रपत्र आदि का प्रदाय/निक्षेप राशि प्राप्त करना एवं निर्वाचन अभिकर्ता की नियुक्ति, मनोज कुमार पटेल राजस्व निरीक्षक (नजूल)को मतदाता सूची का अवलोकन एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की नियुक्ति, मिथुन देवांगन डाटा एंट्री ऑपरेटर तहसील कार्यालय रायगढ़ को स्केनिंग, कम्प्यूटर से संबंधित समस्त कार्य तथा भृत्य हरिनारायण यादव को आवश्यक सहयोग प्रदाय करने हेतु दायित्व सौंपा गया है।