KORBA NEWS : महुआ शराब को लेकर पति पत्नी में विवाद…पत्नी की हत्या,आरोपी को 10 वर्ष की सजा

कोरबा,14 दिसंबर  वर्ष 2021 को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर करतला पुलिस थाना क्षेत्र के चिंदकोना गांव में पत्नी प्रेम किस्पोट्टा की जघन्य हत्या करने के आरोप में उसके पति जेरोम किस्पोट्टा को कोरबा के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। घटना दिवस को महुआ शराब का उपयोग कर लेने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और इसके बाद पति ने उसकी जान ले ली थी। करतला के तत्कालीन पुलिस थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने मामले में एफ आई आर दर्ज करने के साथ आगे की जांच कार्रवाई की और इसे कोर्ट में पेश किया। इससे पहले कई लोगों के बयान भी कराए गए जिसमें तथ्य स्पष्ट हुए। कोर्ट के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।