धमतरी,14 दिसंबर । जिला पुलिस ने अपनी प्रेमिका के हत्या करने वाले शक्की प्रेमी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। ये मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी की पहचान खिसोरा ग्राम के शत्रुहन साहू के रूप में की है वहीँ मृतका की पहचान मगरलोड निवासी रेशमी साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तारेन्द्र कुमार साहू रिपोर्ट लिखाई कि पीड़िता अपने चाय दूकान में लहुलुहान हालत मे पडी थी उसके सिर में गंभीर चोट का निशान था जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल मगरलोड ले गये जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की तब आरोपी ने बताया कि उसका मृतिका से पिछले 04 साल से प्रेम प्रसंग था और मृतिका का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने की बात पता चलने पर वाद-विवाद होकर आवेश मे आकर आकर लकडी का डण्डा से 3 बार जोर से प्राणघातक वारकर हत्या कर दी थी।
प्रेमिका के हत्या करने वाले शक्की प्रेमी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी
