अनिशि कल्याण संघ ने सिद्धिविनायक गणेश मंदिर तक दंडवत प्रणाम कर किया प्रदर्शन

रायपुर,10 दिसंबर । अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ ने 9 दिसंबर को  धरना  स्थल बूढ़ा तालाब से सिद्धिविनायक गणेश मंदिर तक भक्ति गांव के साथ दंडवत प्रणाम करते हुए प्रदर्शन किया है। दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजन नियुक्ति की मांग लेकर धरना  स्थल में 10 दिसंबर को  53  वें दिन, अनशन 49  वें  दिन और भूख हड़ताल पर हैं। ज्ञात हो कि अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ ने 6 दिसंबर को  धरना  स्थल बूढ़ा तालाब से सिद्धिविनायक गणेश मंदिर तक दंडवत प्रणाम करते हुए जाने वाला  प्रदर्शन को किसी कारणवश स्थगित किया गया था। जिसे 9 दिसंबर को सिद्धिविनायक गणेश मंदिर तक दंडवत प्रणाम प्रदर्शन को पूरा किया।