रायगढ़, 30 नवम्बर I एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कयाघाट बी वार्ड क्रमांक 29 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र हीरापुर वार्ड क्रमांक 40 में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदन पर जारी प्राविधिक /अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 1 से 12 दिसम्बर 2022 सायं 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति जमा कर सकते है। दावा-आपत्ति हेतु आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 12 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
