कोरबा/बालको,27 नवंबर I अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने जब फांसी लगाई तब वह घर पर अकेला था। परिवार वाले ने युवक को फांसी पे लटके देखा उसके बाद आनन फानन ने निचे उतरा गया ,उसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बालको अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के राम दास महंत उम्र 35 निवासी परसाभाठा बालको नगर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली। जब युवक ने फांसी लगाई, तब वह घर पर अकेला था। मृतक के दो छोटे मासूम बच्चे है मृतक की फांसी लगाने की वजह अज्ञात है पुलिस मामले की जांच कर रही है I
Balco Nagar : युवक ने लगाई अज्ञात कारणों के चलते फांसी

