पामगढ़,25 नवंबर । कुरियारी का एक युवक दोपहर एक बजे से मोबाइल टावर पर चढ़ा है और वह वहां से कूद कर जान देने की ध्ामकी दे रहा है। मौके पर पुलिस और स्वजन भी पहुंच गए हैं और समझाईश दे रहे हैं मगर चार घंटे बाद भी उसे नीचे उतारने में सपुलता नहीं मिली है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कुरियारी निवाासी आकाश सायतोड़े 20 पिता दूजराम सायतोड़े पामगढ़ में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। आज दोपहर वह अचानक वहां के मोबाइल टावर में चढ़ गया और एकदम शीर्ष पर जाकर वहां से कूदने की ध्ामकी देने लगा। शुरूआती दौर में तो वह किसी किशोरी का नाम लेकर उसके आने पर उतरने की बात कह रहा था।
मगर बाद में अब कूदकर जान देने की बात कह रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने इसकी सूचना थाने में भी दी। पुलिस वहां तैनात है और मान मनौव्वल कर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उसके माता पिता जो कुरियारी में रहते हैं उन्हें भी सूचना देकर बुलाया गया। वे कोरबा गए थे। बेटे के टावर में चढ़ने की सूचना मिलते ही वे आनन पुानन में वहां पहुंचे और आकाश को नीचे उतरने के लिए उसकी मिन्न्तेें करने लगे मगर इसका असर उस पर नहीं हुआ। चार घंटे बाद भी वह टावर से नीचे नहीं उतरा है।


