कांकेर ,23 नवंबर । विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल नगर कार्यकारणी कांकेर द्वारा पिछले 15 माह से निरंतर जारी महाआरती का 700 महाआरती मां शीतला मंदिर शीतलापारा कांकेर में पूरी भव्यता के साथ संपन्न किया गया और इसमें विशेष यह रहा की इस पावन बेला में प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे साथ ही हित चिंतक जैसे महाअभियान के निमित उनके द्वारा जिला एवं नगर टीम के दायित्ववान के साथ नगर भ्रमण कर हित चिंतक बनाए गए।
700महाआरती के इस पावन बेला पर जितेन्द्र वर्मा प्रांतीय संगठन मंत्री द्वारा महाआरती में उपस्थित सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा सत्संग से ही संस्कार का संचार होना है साथ ही हित चिंतक अभियान के निमित सभी लोगो से चर्चा कर अभियान को गति देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वयं विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, मनोज साहू, जिला विशेष संपर्क प्रमुख और विभाग धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश तिवारी, साथ ही नगर और जिला के दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति के बहने भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


