बिलासपुर,22 नवंबर । प्रदेश के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। ये घटना जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी जहाँ उसकी दोस्ती आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिये हुई। रोज की तरह नाबालिग लड़की कल भी ल जाने निकली थी लेकिन वो दोपहर तक नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आरोपी युवक पीड़िता को शाम को घर बाहर ही छोड़ के भाग गया तब नाबालिग ने परिजनों को घटना के बारे बताया कि आरोपी ने बाइक में घुमाने के बहाने जबरदस्ती अपने रिश्तेदार के सूने घर में ले जाकर पीड़िता से रेप किया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश जारी है।
Bilaspur : Instagram में हुई थी दोस्ती फिर नाबालिग युवती का अपहरण कर,रेप

