0.फूलों की होली में जुटे बड़ी संख्या में पत्रकार, संगठन विस्तार व सदस्यता पर हुई चर्चा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई एवं पूर्व उपाध्यक्ष विनीत चौहान सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों ने गुलाल का टीका लगाकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई होली ने पूरे माहौल को रंगीन और आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मणीशंकर पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष एम. मलिक, संयुक्त सचिव रूद्राक्ष गोस्वामी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, तिरीथराम लहरे, हरिकिशन गंगवानी, राजेंद्र ठाकुर, रज्जू कोशले, प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रकाश मदने, शिव अवस्थी, मोहनीश सिंह ठाकुर, शिरीष डामरे, पवन सोनी, सुदेश दुबे, रविन्द्र विश्वकर्मा, प्रियंका ठाकुर, भागवत वर्मा, शेख असलम, रविराज शर्मा, हरिओम श्रीवास, रामगोपाल भार्गव, भुवन भास्कर, धनंजय, चंद्रप्रकाश निर्णेजक, जय मधुकर, ईश्वर महिलांगे, लक्ष्मीकांत, सुभाष टंडन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला कोषाध्यक्ष रितु साहू ने आभार व्यक्त किया।
सदस्यता एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
होली मिलन समारोह से पूर्व महासंघ की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने तथा विकासखंड एवं तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन पर विस्तार से चर्चा की।
पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा नई इकाइयों के गठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मस्तूरी विकासखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में रितु साहू ने आभार प्रदर्शन किया।


