कोरबा,12 दिसंबर 2025। जिला पुलिस कोरबा ने आरक्षक भर्ती परिणामों से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यह हेल्प डेस्क 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में संचालित होगा।
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क को दो शिफ्टों में चलाया जाएगा—
प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक
दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक
कोरबा जिले के सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। पुलिस विभाग ने कहा है कि सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाएगा।


