नई दिल्ली: Gold Price Today 3 October: आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की चमक फीका पड़ती नजर आ रही है। दोनों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। जहां 1 किलो चांदी की कीमत में 2000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं सोने के भाव 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं।
दशहरे के बाद सोने की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज 3 अक्टूबर 2025 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई जिससे निवेशकों और खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,18,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी घट गई है। शारदीय नवरात्रि के दौरान सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई को छू रही थीं। अब देश के 10 बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट क्या है, आइए जानतें हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,08,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 2 अक्टूबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 550 रुपये फिसलकर 1,18,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,08,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
[10/3, 17:41] Harish Sir: जीएम तरुण प्रकाश का कोरबा दौरा रद्द, स्टेशन पर जारी रही साफ-सफाई और रंग-रोगन की तैयारी
कोरबा,03 अक्टूबर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश का शुक्रवार को प्रस्तावित कोरबा रेलवे स्टेशन दौरा अचानक रद्द कर दिया गया। हालांकि उनके आगमन की सूचना मिलने के बाद स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य जोर-शोर से जारी रहा।
स्टेशन के मुख्य द्वार और दूसरी एंट्री पर विशेष पेंटिंग व मरम्मत का काम किया गया। वहीं, अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने में रेलवे कर्मचारी लगे रहे। बंद पड़े दूसरी एंट्री के टिकट घर को भी खोला गया और उसकी पुताई की गई। सीढ़ियों की रेलिंग तक को नया रंग चढ़ा दिया गया ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
स्टेशन प्रबंधक एसके पांडे ने बताया कि जीएम के दौरे के रद्द होने की सूचना प्राप्त हो गई है। उनके कोरबा प्रवास की अगली तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। आदेश प्राप्त होने के बाद ही नई जानकारी दी जाएगी।
ज्ञात हो कि जीएम के संभावित दौरे की तैयारी में पिछले कुछ दिनों से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी कोरबा पहुंचे थे। उन्होंने स्टेशन और साइडिंग का निरीक्षण किया था तथा नई रेल लाइन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए थे।
स्थानीय समितियां और आम नागरिक भी जीएम से मिलने और अपनी मांगें रखने की तैयारी कर रहे थे। वहीं, 1 जून 2016 को कोरबा रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में अपग्रेड करने का लोकार्पण तत्कालीन सांसद स्व. बंसीलाल महतो ने किया था। इस अवसर पर विधायक जयसिंह अग्रवाल और महापौर रेणु अग्रवाल भी मौजूद रहे थे।


