रायपुर ,18 नवंबर। मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने महाराष्ट्र रवाना हुए। इस दौरान विमानतल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा। दरअसल मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. रमन के पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़िया किसान हूं, यह रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रहा, इसलिए मुझे कभी चूहा, बिल्ली और कुत्ता बोल रहे हैं। यह डॉ. रमन सिंह की सामंती प्रवृत्ति को दर्शाता है। मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता के विशेषण से विभूषित कर रहे हैं।
बता दें कि रमन सिंह ने ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, “आप मन के वोट पा के एक मुसवा ह बघवा बन बइठे हवय आऊ हमर छत्तीसगढ़ ला दांत देखावत हे।” इसके जवाब में सीएम ने यह बयान दिया है।मुख्यमंत्री बघेल आज महाराष्ट्र के शेगांव में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, फिर शाम तक लौट आएंगे।


