(कोरबा) कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष बने गोपाल मोदी
- संगठन में नई ऊर्जा का संचार
कोरबा : भाजपा ने कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को मनोनीत किया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है।गोपाल मोदी को उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।


