(कोरबा) जिला पुलिस के द्वारा जिले में अवैध कारोबार पर की गयी बड़ी कार्यवाही
- कटघोरा पुलिस ने किया कबाड़ चोरी के आरोप में तीन कथित आरोपी को गिरफ्तार
- एसईसीएल बगदेवा परियोजना में बीएसएनएल टॉवर सहित अन्य कीमती सामान कबाड़ियो के पास से जब्त
- कटघोरा पुलिस ने शिकायत पर 3 कथित आरोपियों के साथ लगभग 10 क्विंटल कबाड़ किया जप्त
- परिवहन में उपयोग वाहन को किया गया बरामद
कोरबा: कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में कटघोरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी शांति नगर बाकीमोंगरा निवासी ने थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि एसईसीएल बगदेवा परियोजना में स्थापित बीएसएनएल टावर और वर्कशॉप से कीमती सामान चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की।
बताया जा रहा हैं की जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन व्यक्तियो को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें बीएसएनएल टावर में लगे लोहे के एंगल, वर्कशॉप से चोरी किए गए रॉड, प्लेट, नट-बोल्ट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल है। साथ ही इनके पास से एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों कथित आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


