कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान के तहत आवास अभियान की करी शुरुआत

(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान के तहत आवास अभियान की करी शुरुआत

  • मोबाइल एप्प के माध्यम से कैबिनेट मंत्री ने आवास हितग्राहियों का स्वयं किया सर्वेक्षण
  • सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश
    कोरबा: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कटघोरा विधानसभा के ग्राम पंचायत जेंजरा में अभियान की शुरूआत करते हुए आवास हितग्राही श्रीमती कचरा बाई और श्रीमती तीज बाई के घर पहुंचकर स्वयं मोबाइल ऐप पर सर्वेक्षण किया।
    उन्होंने सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नागए एडीओ खगेश निर्मलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।