मुंगेली, 16 अप्रैल।मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत कोयला व्यापारी आत्महत्या के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मृतक कोयला व्यापारी नरेन्द्र कौशिक को लगभग 33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाकर प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित की थी, जिससे परेशान होकर नरेन्द्र कौशिक ने आत्महत्या कर ली थी।
आरोपियों की पहचान
- राजेश कोटवानी पिता टहल उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड न.03 ओम गार्डन नेहरू नगर बिलासपुर
- देवेन्द्र सिंह उपवेजा पिता महेन्द्र सिंह 54 वर्ष साकिन वार्ड न. 19 जुनी लाइन बिलासपुर
- सूरज प्रधान पिता शम्भु नाथ उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड न. 05 दुर्गानगर लिगिंयाडीह बिलासपुर
- संजय भट्ट पिता हरीशंकर उम्र 53 वर्ष साकिन वार्ड न. 19 अंधियारीपाठ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
मामले की जांच
मृतक नरेन्द्र कुमार कौशिक अपने साथी व्यवसायी राजेश कोटवानी, संजय भट्ट, सूरज प्रधान एवं देवेन्द्र उपवेजा के साथ मिलकर अमिपा ट्रेडर्स में कोयले का व्यवसाय करते थे। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने मृतक को व्यवसाय में पहुंचाए गए नुकसान एवं उत्पन्न की गई परिस्थितियों के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था।
कार्रवाई
आरोपियों को दिनांक 16.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियों के खाता व दस्तावेजों की एवं मृतक के फर्म के संचालन की गतिविधि आर्थिक लेनदेन 02 लोडर की जप्ती कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक जय दुबे, आरक्षक सूरज धुरी, रिपीन बनर्जी, रामू निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


