IPL 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई ने IPL के 18वें सीजन में लगातार मिल रही हार का सिलसिला तोड़ दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मेजबान लखनऊ सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस तरह चेन्नई को लगातार 5 हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है। इस सीजन CSK के हिस्से में आई ये सिर्फ दूसरी जीत है। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को जीत मिली थी और अब लंबे अंतराल के बाद 14 अप्रैल को टीम ने दूसरी जीत का स्वाद चखा है।
IPL 2025: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से दी मात

