कोरबा: अचानक मालगाड़ी के सामने कूदा एक युवक-मृत

(कोरबा) अचानक मालगाड़ी के सामने कूदा एक युवक-मृत

  • मृतक की नहीं हो सकी पहचान
    कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया रेलवे समपार फाटक के पासएक अज्ञात युवक एकाएक मालगाड़ी के आगे कूद गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की दोपहर सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास घटी घटना उपरांत मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 25 से 27 साल के बीच आंकी जा रही है। लोको पायलट के मुताबिक युवक पटरी के किनारे चल रहा था। उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया और गाड़ी की रफ्तार भी कम की। लेकिन युवक ने अचानक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। हादसे के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी गई और स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई।
    उक्त घटना की सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस ने घटना की जानकारी चांपा जीआरपी पुलिस को दी। युवक की पहचान के लिए उरगा थाना पुलिस और आसपास ग्राम के कोटवारों के जरिए मुनादी कराई जा रही है, साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी उसकी फोटो शेयर की जा रही है ताकि मृतक की पहचान करने में आसानी हो।
    घटना पश्चात आगे कार्यवाही के लिए पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा से चांपा रेलवे जीआरपी पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की गई।