
सड़क हादसे में पावर प्लांट के कर्मचारी की हुई मृत्यु
April 8, 2025(कोरबा) सड़क हादसे में पावर प्लांट के कर्मचारी की हुई मृत्यु
- नवविवाहित युवक की मृत्यु पर साथी कर्मचारियो ने किया हंगामा
- मांगा मुआवजा
कोरबा : कोरबा-चांपा मांग में हुए सड़क हादसा अंतर्गत लैंको पावर प्लांट के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। आंछीमार निवासी विनोद देवांगन (26) नामक युवक ट्रैवल्स में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। सोमवार रात जब वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था तभी भैंसमा कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हादसा उरगा थाना क्षेत्र के उरगा हाटी राजमार्ग पर हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी शादी को अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ था। हाल ही में उनके घर एक बच्चे का जन्म हुआ था, जिसकी छठी का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। 24 अप्रैल को उनकी शादी की पहली वर्षगांठ थी, जिसे वह धूमधाम से मनाने की प्लानिंग कर रहे था। उसके लैंको पावर प्लांट के साथी कर्मचारियों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग करी है। बताया जा रहा है,कि वह जिस निजी कंपनी में काम करता था, वहां नियमों की अवहेलना की जा रही थी। कर्मचारियों को पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा था। विनोद की मृत्यु पश्चात पीएम सहित मुआवजा के लिए सहकर्मियों के विरोध शुरु कर दिया है और काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई ईश्वर एक्का ने बताया की मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 112 की मदद से शव को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहा मर्ग पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।