थाना भाटापारा शहर में गुरुकुल के छात्रों का भ्रमण: पुलिसिंग की जानकारी

थाना भाटापारा शहर में गुरुकुल के छात्रों का भ्रमण: पुलिसिंग की जानकारी

April 4, 2025 Off By NN Express

बलौदाबाजार, 04 अप्रैल। थाना भाटापारा शहर में आज दिनांक 04.04.2025 को गुरुकुल स्कूल भाटापारा के छात्र-छात्राओं ने थाना का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को थाना में होने वाले दैनिक कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

पुलिसिंग की जानकारी

छात्रों को सायबर संबंधी अपराध एवं यातायात के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ द्वारा छात्रों को थाना प्रभारी कक्ष, मुंशी कक्ष, विवेचक कक्ष, महिला एवं पुरुष बंदीगृह दिखाया गया।

छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान

इस दौरान छात्रों द्वारा पुलिस एवं न्यायालय संबंधी कार्य, विभिन्न अपराध में सजा आदि से संबंधित सवाल पूछे गए, जिसमें थाना स्टाफ द्वारा बहुत ही सहज रूप में जवाब देकर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

पुलिसिंग को निकट से समझने का प्रयास

थाना भ्रमण के दौरान गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिसिंग को निकट से समझने का प्रयास किया गया एवं पुलिस स्टाफ द्वारा छात्रों के समक्ष कानून की बारीकियों की जानकारी साझा की गई।