आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो मवेशियों की हुई मृत्यु

आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो मवेशियों की हुई मृत्यु

March 24, 2025 Off By NN Express

(कोरबा) आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो मवेशियों की हुई मृत्यु
कोरबा: कोरबा जिले में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। जिसकी वजह से जिले में शुक्रवार को सुबह से बदली छाई रही। शाम होते ही आंधी-तूफान व गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में खंड वर्षा के साथ ओले गिरे। इसी गरज चमक के दौरान गाज गिरने से दो मवेशियों की मृत्यु हो गई। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सगुना के ठाढ़पखना में कला राम व दुबराज सिंह नामक किसान निवासरत हैं। शुक्रवार की शाम दोनों किसानों के मवेशी ग्राम के चारागाह में चर रहे थे। एकाएक शाम लगभग 4 बजे पेड़ के नीचे चारा चर रहे दोनों किसान कलाराम व दुबराज के मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे दोनों मवेशियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण व मवेशी मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। आगे की कार्यवाही जारी हैं।