श्रमिक नेता की पुत्री का शव पंखे से मिला लटकता

कोरबा 12 मार्च। गेवरा में एक इंटक नेता की पुत्री की लाश उनके बेडरूम में पंखे से लटकी मिली। बताया जा रहा हैं की घटना के समय वह घर में अकेली थी, जबकि उनके पिता किसी सामाजिक कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार शाम को जब उसके पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश किया, जहां बेडरूम में पुत्री का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला।
घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को उतारकर एनसीएच अस्पताल गेवरा के मर्चुरी भेज दिया। इस घटना से कॉलोनी में शोक का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।