कुछ ही देर में होगा दिल्ली सीएम का ऐलान, विधायक दल की बैठक शुरू…

कुछ ही देर में होगा दिल्ली सीएम का ऐलान, विधायक दल की बैठक शुरू…

February 19, 2025 Off By NN Express

नई दिल्ली । दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को अंतत: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

आपको बतादें कि 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

बीजेपी कार्यलय पहुंचे पर्यवेक्षक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है की 19 फरवरी को शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।

 दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और ढोल नगाड़े बज रहे हैं। आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा।



1-2 घंटे का इंतजार करें: भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम

भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि विधायक आपस में निर्णय करेंगे। विधायक दल का जो निर्णय होगा। उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है।