Home / Chhattisgarh / नदी पुल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप…

नदी पुल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप…

अंतागढ़,17 सितंबर। अंतागढ़ नदी के बड़े पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ थाना क्षेत्र में नदी के बड़े पुल के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही अंतागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कर रही है। मौत हादसा है या किसी अन्य वजह से हुई, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *