मुख्यमंत्री साय ने 87.31 करोड़ रुपए के 507 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने 87.31 करोड़ रुपए के 507 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

January 15, 2025 Off By NN Express

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार, ग्राम पगुराबहार के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।  

मुख्यमंत्री साय ने 85.08 करोड़ रूपए की लागत वाले जिन 483 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर क्षेत्र में  29.81 करोड़ रुपए लागत के 78 कार्य, कुनकुरी क्षेत्र में 46.91 करोड़ रुपए लागत के 283 कार्य और पत्थलगांव क्षेत्र में 8.35 करोड़ रूपए लागत के 122 कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री साय ने 2.23 करोड़ रूपए लागत वाले जिन 24 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर क्षेत्र में 1.62 करोड़ रुपए लागत के 15 कार्य और कुनकुरी क्षेत्र में 60.42 लाख रुपए लागत के  9 कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य, विधायक गोमती साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।