मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पुरेन्द्र को मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल, मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पुरेन्द्र को मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल, मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

January 11, 2025 Off By NN Express

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर एक हादसे की वजह से चलने फिरने में असमर्थ पुरेन्द्र को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार  हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य  करने में स्वयं सक्षम होंगे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक हादसे में ग्राम मयुरचुन्दी, तहसील दुलदुला निवासी पुरेन्द्र गंभीर रूप से यादव घायल हो गए थे। इसकी वजह से उनका एक पैर इलाज के दौरान काटना पड़ा था। उनके दूसरे पैर में रॉड लगा हुआ है। इसकी वजह से चलने फिरने में वे असमर्थ थे। उन्हें किसी और  पर निर्भर रहना पड़ता था।  पुरेन्द्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राइसायकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें आज बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा जन सुविधाओं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।