आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 17 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 17 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

January 11, 2025 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा 11 जनवरी 2025 / एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मिनीमाता केन्द्र 01, मिनिमाता केन्द्र एवं रामशरण सिंह केन्द्र 02 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।


परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर प्रथम (प्रावधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिका चांपा में प्रकाशित कर दिया गया है। हितग्राही आवेदिक, पक्षकारों से इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 17 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। नियत समय के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।