अंचल में हुए सोनी हत्याकांड मामले में एक संदिग्ध युवक हिरासत में

(कोरबा) अंचल में हुए सोनी हत्याकांड मामले में एक संदिग्ध युवक हिरासत में

  • मामले का जल्द खुलासा होने की संभावना
    कोरबा : अपुस्ट जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के हृदय स्थल टी.पी. नगर क्षेत्र में अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी की हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती हैं।
    जानकारी के अनुसार चिमनी भट्ठा निवासी एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है, वहीं खपरा भट्ठा निवासी एक अन्य की तलाश की जा रही है। अपुस्ट सूत्रों के अनुसार स्व. श्री सोनी का कार चालाक भी घटित हादसे के बाद शुक्रवार से अचानक गायब हो गया है, जिसको पुलिस तलाश कर रही है। कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस को यह भी पता चला है कि यह सुपारी किलिंग भी हो सकती है। पुलिस की हिरासत में जो युवक है उसने पूछताछ में इसी और इशारा किया है। जल्द ही इस दुस्साहसिक और संवेदनशील मामले का खुलासा करेगी।