तीन माह से लापता पति की खोज करने पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

(कोरबा) तीन माह से लापता पति की खोज करने पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
कोरबा : केसला भिलाई बाजार निवासी का पति विगत 4 अक्टूबर 2024 की सुबह 5 बजे घर से लापता है। उसकी खोजबीन करने पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
उसने बताया है कि उनका पति 4 अक्टूबर को नाला तरफ से घूमकर आने की बात कहकर निकला था, जो देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। तब उसने अपने पति की खोजबीन रिश्तेदारों के यहां की। उसका कहीं पता नहीं चलने पर पत्नी ने गुमशुदगी की सूचना हरदीबाजार थाना में दर्ज कराई है। लगभग 3 माह से उसका पता नहीं लगने पर पत्नी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पति की तलाश करने गुहार लगाई है। वह अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ पति की तलाश में कार्यालयों का चक्कर लगा रही है।