अथर्व ने अंतर्राष्ट्रीय अबेकस स्पर्धा में जीता रनर अप पुरस्कार

अथर्व ने अंतर्राष्ट्रीय अबेकस स्पर्धा में जीता रनर अप पुरस्कार

December 16, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) अथर्व ने अंतर्राष्ट्रीय अबेकस स्पर्धा में जीता रनर अप पुरस्कार
कोरबा : कोरबा अंचल में संचालित न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा तीसरी में अध्ययनरत अथर्व अग्रवाल ने दिल्ली में आयोजित अंतराष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग से 30 से अधिक देशों के 6 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कोरबा जिले के अथर्व ने ग्रुप ए 2 में द्वितीय रनर अप का पुरस्कार जीतकर स्कूल, जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल परिवार द्वारा अथर्व को प्रोत्साहित करते हुए उसे बड़ाई और शुभकामनाएं दी गयी।