कोरबा: अज्ञात व्यक्ति ने किया एसईसीएल कर्मचारी पर हमला

कोरबा: अज्ञात व्यक्ति ने किया एसईसीएल कर्मचारी पर हमला

December 16, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) अज्ञात व्यक्ति ने किया एसईसीएल कर्मचारी पर हमला
कोरबा : जानकारी के अनुसार एसईसीएल कर्मचारी विकास सोनी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया इस घटना में वे घायल हो गए हैं। उसे एनसीएच गेवरा में भर्ती कराया गया।
अपुस्ट जानकारी के अनुसार यह घटना न्यू एमडी कॉलोनी में घटित हुई। यहां पर क्वार्टर नंबर एमडी/797 में एसईसीएल कर्मचारी निवासरत हैं। पिछली रात्रि को उन्होंने महसूस किया कि आवास के भीतर खतर-पटर की आवाज आ रही है। आशंका हुई की कोई अराजक तत्व की एंट्री हो गई है। उन्होंने मोबाइल पर पड़ोस में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर में ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले कर्मचारी विकास ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान चोरी करने के लिए घुसे बदमाश को पकड़ लिया गया। बताया गया कि उल्टा दाव पडने पर कथित आरोपी ने लोहे के कत्ते से श्री सोनी के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अफरा-तफरी के बीच उक्त अज्ञात बदमाश यहां से भागने में सफल हो गया। लेकिन चोरी की इस योजना नाकाम हो गई।
पीडित को स्थानीय विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसके सर में 6 टांके लगे हैं। कॉलोनी में अपराधिक घटनाओं की बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों ने चिंता जताई है, पुलिस को भी इस बारे में अवगत कराया गया है।