आम से खास बन रही हैं बिहान से जुड़कर दीदियां, रजनी बनीं लखपति दीदी, औरों के लिए भी बनी मिसाल

आम से खास बन रही हैं बिहान से जुड़कर दीदियां, रजनी बनीं लखपति दीदी, औरों के लिए भी बनी मिसाल

December 14, 2024 Off By NN Express

बिलासपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं  सफलता की नई इबारत स्वयं लिख रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही है। इसी के तहत उन्नति महिला समूह से जुड़ी रजनी दीदी ने भी स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आमदनी कमा रही है। समूह के माध्यम से उन्होंने स्वयं  का किराना व्यवसाय एवं पशु पालन कार्य प्रारम्भ की। इन गतिविधियों से रजनी आज लखपति दीदी बन गई है। वे आर्थिक तंगी से उबरकर अब आत्मनिर्भर है। रजनी अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दे पा रहीं है। 

कोटा ब्लॉक के ग्राम सलका की लखपति दीदी रजनी श्रीवास ने बताया कि इस योजना से अब वह न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है बल्कि योजना से मिली राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने स्वयं का व्यवसाय अपने घर पर ही स्थापित कर लिया है। वे कहती है कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और इस माध्यम से वे बहुत कुछ सीख रहीं है। जानकारी मिलने के बाद स्व रोजगार स्थापित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन मिला। योजना के तहत ऋण राशि स्वीकृत की गई, जिससे उसे अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिली। अब उसका परिवार आर्थिक रूप से सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। 

रजनी बताती है कि वे समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। वे घरेलू महिला थी और समय मिलने पर खेती का कार्य करती थी। एक वर्ष किसानी करने से उनको सालाना 40 हजार ही कमाई हो पाती थी ,जिससे वे परिवार की जरूरतों को काफी मुश्किलों से पूरा कर पाती थी। लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने स्वयं का व्यवसाय अपने घर में ही स्थापित कर लिया है। रजनी अब कृषि कार्याे के साथ ही घर पर ही किराना दुकान खोल कर आमदनी कमा रही है। रजनी पशु पालन से भी कमाई कर नही है। वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में अपनी सहभागिता निभा रहीं है।  कृषि कार्य से 40 हजार रूपए, किराना दुकान से 50 हजार रूपए एवं पशु पालन से 17 हजार रूपए पूरे साल का परिवार 1 लाख 70 हजार रूपए आमदनी कमा रहा है।   

रजनी कहती है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल उन जैसी सभी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। वे अपने परिवार को स्वयं के रोजगार से आर्थिक तंगी से उबार रही है और अपने आस पास के लिए मिसाल साबित हो रही है। रजनी ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  का तहेदिल से आभार प्रकट किया।