(कोरबा) धान खरीदी केंद्रों मे प्रदेश के सभी डाटा एंट्री आपरेटरो को खाद्य विभाग मे विलय करने हेतु प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कँवर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
कोरबा : प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व छ.ग. शासन के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने धान खरीदी केंद्रों मे विगत 17 वर्षो से कार्यरत पुरे प्रदेश मे 2739 डाटा एंट्री आपरेटरो को खाद्य विभाग मे विलय कर सविदा वेतनमान दिलाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा हैं।
जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर से प्रारंभ एक माह से अधिक लगातार अनिश्चितकालीन आंदोलन करने वाले धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक प्रतिनिधि मंडल ने 21 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर से मुलाकात कर अपनी समस्या व मांग से अवगत कराते हुए बताया की पुरे छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र मे पदस्थ डाटा एंट्री आपरेटरो को कार्य करते हुए 17 वर्ष बीत चुका है और आज तक इनका विभाग तय नही हुआ हैं। वर्ष 2007 मे खाद्य विभाग के आदेश-निर्देश मे सहकारी समितियों मे संविदा पर नियोजित किया गया है एवं वर्तमान समय मे 12 माह संविदा अवधि मे कार्यरत है। संविदा वेतनमान 27 प्रतिशत वृद्धि का लाभ भी प्रदेश के डाटा एंट्री आपरेटरो को नही दिया जा रहा हैं, जबकि प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों के लिए यह नियम लागु है। सभी डाटा एंट्री आपरेटरो को कार्य करते हुए 17 वर्ष हो चुका है इसके बावजूद सरकार कोई विभाग देने के बजाये आउटसोर्सिंग भर्ती करने की तैयारी में हैं, इस तरह से हम कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने प्रदेश के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटरो को 27 प्रतिशत संविदा वेतनमान का लाभ देकर खाद्य विभाग में विलय करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र लिखा हैं।



