जांजगीर-चांपा । जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय घर में घुसा और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे भागने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार घटना 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। मदनपुरगढ़ निवासी सुनील यादव पर आरोप है कि वह घर में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 453/2026 दर्ज किया गया।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 332(सी) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम में सउनि रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार एवं बृजपाल बर्मन शामिल रहे।







