आराम करते हाथियों की दिलचस्प छायाचित्र (फोटो) और चलचित्र (वीडियो) हो रहा वायरल

(कोरबा) आराम करते हाथियों की दिलचस्प छायाचित्र (फोटो) और चलचित्र (वीडियो) हो रहा वायरल

  • जंगल में आराम करते नजर आया हाथियों का झुंड
  • वन विभाग में ड्रोन कैमरे में किया कैद
    कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत लेमरू जंगल में हाथियों का एक झुंड आराम करते हुए ड्रोन कैमरे में कैद हुआ हैं । यह छायाचित्र और इसका वीडियो वन आरक्षक अशोक श्रीवास ने चोटिया बीट में लिया हैं।
    वन विभाग के अनुसार, कटघोरा वन मंडल में 7 वन परिक्षेत्र हैं, जिनमें से 4 परिक्षेत्रों केंदई, पसान, ऐतमा नगर और जटगा में पिछले 4 सालों से 48 हाथी रहते हैं। वायरल छायाचित्र और वीडियो में हाथी शांति से आराम करते और विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है ताकि ग्रामीण जंगल की ओर न जाएं और हाथी उग्र न हों।