कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत

रायगढ़, 02 सितम्बर I रायगढ़ में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह 5 बजे की है, गुरुवारी धनवार घर पर नाश्ता बना रही थी तभी हादसा हो गया। लोगों के मुताबिक रायगढ़ में बीते दिनों हुई लगातार बारिश से मकान कमजोर हो गया था, और आज सुबह भरभराकर गिर गया।

मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।