कोरबा: मृतिका के पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए करी जांच की मांग

(कोरबा) मृतिका के पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए करी जांच की मांग
कोरबा: मेडिकल कॉलेज कोरबा में दो वर्ष पहले ही विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिद्धोरा निवासी पति अपनी पत्नी के शव के साथ मेडिकल कॉलेज कोरबा पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी कमरे में पोंछा लगा रही थी तभी वह करंट की चपेट में आ गई। प्लग निकालकर करंट से उसको अलग कर कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक खानापूर्ति कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कोरबा भेज दिया। पति ने बताया कि जब वह काम से वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को करंट की चपेट में पाया।
दूसरी तरफ मृतिका के पिता ने बताया की 2 वर्ष पहले उसने अपनी बड़ी बिटिया का विवाह उसके साथ किया था। उसको संदेह है कि मृतिका के गर्दन पर जो निशान है वह मारपीट के हैं। मृतिका के साथ मारपीट की गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
अपने ससुर के कथन को असत्य बताते हुए दामाद का कहना है कि उसकी पत्नी करंट की चपेट में ही आयी जिससे उसकी मृत्यु मौत हुई है। बहरहाल कुसमुंडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है इसके उपरांत ही मौत के वास्तविक कारणो का खुलासा हो सकेगा।