डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में किया पौधरोपण

कवर्धा । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 12 अगस्त को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में शेयरधारी गन्ना कृषकों को एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान के तहत 425 पौधे वितरित किए। उप मुख्यमंत्री और कृषकों ने शक्कर कारखाना में आम, आंवला, अमरूद, जामुन एवम करौंदा के पौधे लगाए।

कार्यक्रम में पूर्व ससदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती सुशीला भट्ट, कैलाश चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।