भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के कोच रहे अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार थे. अंशुमान गायकवाड़ 71 साल के थे. पिछले काफी वक्त से अंशुमान गायकवाड़ ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और लंदन में उनका इलाज चल रहा था. अंशुमान की हालत को देख कपिल देव ने मदद का बीड़ा उठाया था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी मदद करते हुए अंशुमान गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था
दुखद समाचार: दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार; क्रिकेट जगत को लगा गहरा सदमा

