कोरबा: सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर हुई बालिका की मौत

(कोरबा) सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर हुई बालिका की मौत
कोरबा : सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 13 साल की एक लडक़ी की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती की बताई जा रही है। यहां रहने वाले सुनील दास महंत ने घर के पीछे सेप्टिक टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदवाया था। बारिश के दिन में कार्य बंद था। इसमें पानी भर गया था। इस बीच सुनील की 13 साल की लडक़ी घर से निकलकर पीछे बाड़ी में चली गई। जहां सेप्टिक टैंक के लिए खड्ढा खोदा गया था। बच्ची पानी में गिर गई। उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई। बताया जाता है कि सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में आसपास के क्षेत्र का पानी आकर भर गया था। इससे लडक़ी की मौत हुई।