दंतेवाड़ा । आज क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी के करकमलों से कटेकल्याण में एचडीएफसी बैंक का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्र वासियों को बैंकिंग की सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस मौके पर अटामी ने भाजपा मंडल कटेकल्याण के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर क्षेत्र के जनसमस्या के विषय में चर्चा कर इनके समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक अटामी ने किया कटेकल्याण में एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारंभ

