Diwali bhog 2022: दीपावली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग

दीपावली का त्योहार बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपावली के दिन पूरी धरती दीयों की रोशनी से जगमगाती उठती है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को बहुत सी चीजों का भोग लगाया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जीवन में धन लाभ का योग बना रहता है।

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को खील और बताशे का भोग लगाना चाहिए। खील धान से बना एक अनाज है इसलिए इसे बेहद शुभ माना जाता है। लक्ष्मी पूजन में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। 

पूजा के वक्त भगवान को मीठे का भोग लगाना चाहिए इसलिए दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को बताशे भोग के रूप में अर्पित किए जाते हैं। इससे घर में धन और वैभव बना रहता है दीपावली के समय तक धान की फसल तैयार हो जाती है इसीलिए दीपावली की पूजा में खील को नई फसल के तौर पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। 