मैदान में घुसा फैन, विराट कोहली के छुए पैर, वीडियो वायरल..

वीडियो वायरल

नई दिल्ली। आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट हराकर आईपीएल 2024 में अपनी जीत दर्ज कर ली है। आरसीबी की टीम जब टारगेट का पीछा कर रही थी तब विराट कोहली से मिलने के लिए एक फैन मैदान के अंदर घुस गया। उस समय विराट स्ट्राइक पर थे। तब सिक्योरिटी को चकमा देकर ये फैन कोहली के पास पहुंचा और पैर छु लिए।

READ MORE: बॉबी देओल की दरियादिली, बच्चों के हाथों में थमाए 500-500 के नोट

इसके बाद फैन कोहली के गले भी लगा फिर सुरक्षाकर्मी आए और इस फैन को तुरंत मैदान से बाहर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।