विकास उपाध्याय ने रायपुरवासियों के साथ मनाई होली

रायपुर । होली त्योहार को मनाने रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय अपने अलग अंदाज में दिखे। होली के दिन सुबह से शाम तक उन्होंने दोपहिया वाहन से पूरे शहर में घूम कर आम जनता के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

इस दौरान विकास उपाध्याय ने लोगो से होली का पर्व प्रेम एवं उल्लास, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने कहा कि होली हिन्दू नव वर्ष का अंतिम दिन भी होता है। रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है। समाज से जोड़ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

विकास उपाध्याय ने बताया होली पर्व खुशियों का आपसी भाइचारे का त्योहार है तो इस अवसर में आम जनता के साथ इस पर्व को मनाने में अलग ही आंनद आता है। रायपुर शहर ने उनको इतना प्यार-स्नेह, कृति प्रदान किया एक जननेता नेता के रूप में स्थापित किया परिवार के सदस्य के जैसे समझा। आज जब उनके बीच त्योहार में जाने का अवसर मिला तो मैं उस अवसर को नही छोड़ता। इसलिए मैं लगातार हर हिन्दू त्यौहारों को अपने शहर की जनता के साथ मिल जुल कर मनाना चाहता हूं।