अरविंद केजरीवाल जेल से ही चला रहे सरकार, जेल से ही पहला आदेश किया जारी..

अरविंद केजरीवाल जेल से ही चला रहे सरकार, जेल से ही पहला आदेश किया जारी..

March 24, 2024 Off By NN Express

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह जेल से ही पहला आदेश जारी किया है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जल मंत्री आतिशी मार्लेना को नोट के जरिए यह आदेश जारी किया और अब खबर है कि जल मंत्री आतिशी सुबह 10 बजे एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.

नई दिल्ली. दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं. उन्होंने रविवार सुबह जेल से ही पहला आदेश जारी किया है.

RREAD MORE: दु:खद समाचार : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि सिंह देर रात आकस्मिक दु:खद निधन

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीएम केजरीवाल ने जल मंत्रालय को लेकर ऑर्डर जारी किया है. उन्होंने जल मंत्री आतिशी मार्लेना को नोट के जरिए यह आदेश जारी किया और अब खबर है, कि जल मंत्री आतिशी सुबह 10 बजे एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.